Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या थी मैक्सवेल के करियर की सबसे बड़ी गलती, खुद किया खुलासा?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया है। ये खुलासा उन्होंने IPL 2022 की उनकी टीम RCB द्वारा शेयर किए एक वीडियो में की।

05:53 PM Jun 04, 2022 IST | Desk Team

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया है। ये खुलासा उन्होंने IPL 2022 की उनकी टीम RCB द्वारा शेयर किए एक वीडियो में की।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया है। ये खुलासा उन्होंने IPL 2022 की उनकी टीम RCB द्वारा शेयर किए एक वीडियो में की। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल मौजूदा समय के सबसे टेलेंटेड 3डी प्लेयर्स में से एक हैं। 33 साल के ऑलराउंडर ने खेल के तीनों फोर्मट्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया है और साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग में भी पिछले 8 साल से लगातार खेल रहे हैं। जिस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला। 
Advertisement
मैक्सवेल का क्रिकेट करियर वैसे तो कमाल का रहा है, लेकिन तब भी वो अपनी प्रतिभा के साथ पूरा जस्टिस करने में विफल रहे हैं। RCB द्वारा शेयर किए वीडियो में उन्होंने अपने खुद अपनी करियर की खामियों के बारे में बताया है। 
उन्होंने कहा, “शायद कुछ टूर्नामेंटों को मैं गंभीरता से नहीं ले रहा था, जैसा कि मुझे शायद होना चाहिए था। मैंने शायद अपना समय थोड़ा बर्बाद कर दिया था। मैं उतना केंद्रित नहीं था या बेस्ट बनने के लिए प्रेरित नहीं था। मैं बस वहां था नंबर बनाने के लिए था। मैं शायद तैयार नहीं था। ये सभी सीखने के अनुभव हैं जो मैंने इन वर्षों में किए हैं। मैंने निश्चित रूप से उस प्रतिभा और कौशल को ग्रांटेड लिया, जो मेरे पास था।”
Advertisement
Next Article