जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के जवान ने आम नागरिकों पर चलाई गोली, दो की मौत, एक घायल
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि संतरी के गोलीबारी करने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
09:31 AM Dec 16, 2022 IST | Desk Team
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग्ध गोलीबारी में दो आम नागरिकों की मौत हो गई है। पीटीआई-भाषा के मुताबिक यह गोली कथित तौर पर एक संतरी ने चलाई है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए लोग कथित तौर पर सेना के साथ कुली (पोर्टर) के रूप में काम करते थे। वे सुबह करीब सवा छह बजे जिले में एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहे थे, तभी संतरी ने उन पर गोलियां चला दी।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि संतरी के गोलीबारी करने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और कुछ आक्रोशित लोगों ने शिविर पर पथराव भी किया। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। इस मामले पर और भी जानकारी के लिए बने रहें।
Advertisement