Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जेएनयू की छात्रा से कैंपस के अंदर छेड़खानी, आरोपी अब तक फरार

राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ परिसर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

11:55 PM Jan 18, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ परिसर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी कर रही एक छात्रा के साथ परिसर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम जिला) गौरव शर्मा ने  बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11.45 बजे हुई।वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अगले दिन 12.45 बजे वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में जेएनयू में छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। 
Advertisement
मौके पर पहुंचे डीसीपी एसएचओ
मामले की गंभीरता को भांपते हुए थाने के एसएचओ के साथ डीसीपी मौके पर पहुंचे। पता चला कि सोमवार रात करीब 11.45 बजे पीएचडी की छात्रा परिसर में सैर कर रही थी, उसी समय उसके साथ एक व्यक्ति में छेड़खानी की।डीसीपी ने कहा,  वह जब विश्वविद्यालय के ईस्ट गेट रोड के पास चल रही थी, एक व्यक्ति बाइक पर आया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया।
पकड़े जाने के डर से बाईक पर सवार होकर फरार हुआ आरोपी 
पकड़े जाने के डर से आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।शर्मा ने कहा,  हमने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। 
एसएफआई के सदस्यों ने छेड़छाड के विरोध में निकाला मार्च 
 इस बीच, जेएनयू में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों ने इस घटना के विरोध में मंगलवार शाम कैंपस से वसंत कुंज थाने तक मार्च निकाला। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चलने से छात्र आक्रोशित हैं।छात्रों में से एक छात्रा  ने  बताया कि हाल के दिनों में परिसर के अंदर छेड़खानी की घटनाएं बढ़ गई हैं।उन्होंने कहा, परिसर के अंदर सुरक्षा गार्डो की संख्या कम कर दी गई है। 
Advertisement
Next Article