Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मराठवाड़ा को शरद पवार और कांग्रेस ने दिया धोखा - पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में फिर से महायुति सरकार बनने का दावा किया।

06:00 AM Nov 13, 2024 IST | Shera Rajput

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में फिर से महायुति सरकार बनने का दावा किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में फिर से महायुति सरकार बनने का दावा किया।

हम पूर्ण बहुमत के साथ बनाने जा रहे हैं सरकार – पीयूष गोयल

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि महायुति सरकार को एक बार फिर मौका देना है। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। महायुति गठबंधन में शामिल सभी दलों की प्राथमिकता विकास करना है। ऐसे में महाराष्ट्र राज्य की प्रगति के लिए हम लोग पीएम मोदी से साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

मराठवाड़ा के लोगों को मिला धोखा

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा के लोगों ने सालों तक शरद पवार और कांग्रेस का साथ दिया। लेकिन, इसके बदले उन्हें धोखा मिला है। अब यहां के लोगों ने तय कर लिया है कि प्रदेश में महायुति की सरकार फिर से बनानी है।

लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच महज दो लाख मतों का अंतर

महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबकि राज्य में महायुति के पक्ष में जबरदस्त जनता का रुझान देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच महज दो लाख मतों का अंतर था। मेरा मानना है कि आप जनता को एक बार गुमराह कर सकते हैं। लेकिन, बार-बार नहीं कर सकते हैं।

शरद पवार दस साल तक केंद्र में मंत्री और राज्य के रहे मुख्यमंत्री

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शरद पवार दस साल तक केंद्र में मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन, उन्होंने न तो किसानों के लिए कुछ किया और न ही राज्य की जनता के लिए कुछ किया। महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार ने विकास के तमाम काम किए हैं और मुझे उम्मीद है कि राज्य की जनता हमें जीत दिलाने का काम करेगी। महायुति सरकार ने मराठा आरक्षण देने का काम किया। वहीं, कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल ने फरेब की राजनीति की और परिवारवाद को बढ़ावा दिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article