W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र CM पद पर सस्पेंस कायम; शिंदे को केंद्र में जाने की सलाह, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

Maharashtra CM : महाराष्ट्र के सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फडणवीस या फिर कोई नया चेहरा होगा। इस बीच एक केंद्रीय मंत्री ने शिंदे को मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में जाने की सलाह दे दी है।

08:47 AM Nov 26, 2024 IST | Ranjan Kumar

Maharashtra CM : महाराष्ट्र के सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फडणवीस या फिर कोई नया चेहरा होगा। इस बीच एक केंद्रीय मंत्री ने शिंदे को मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में जाने की सलाह दे दी है।

महाराष्ट्र cm पद पर सस्पेंस कायम  शिंदे को केंद्र में जाने की सलाह  पढ़ें पल पल के अपडेट्स
Advertisement

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी घमासान मचा है। विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद अगले सीएम के नाम का ऐलान नहीं हो सका है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि शिंदे को मुख्यमंत्री पद छोड़कर अब केंद्र में जाना चाहिए। वह मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ते हैं तो बीजेपी को अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना लेना चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री होना चाहिए : अठावले

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिंदे ने ढाई साल अच्छा काम किया है। उन्होंने अच्छा काम किया है। शिंदे को केंद्र में ले आना चाहिए और देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री होना चाहिए। गौरतलब है कि शिंदे ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा है। सूत्रों के अनुसार महायुति की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती है। पूर्व सीएम फडणवीस का नाम सबसे आगे है। इनके नाम पर अजित पवार भी राजी हैं।

शिवसेना चाहती है शिंदे सीएम हों

दूसरी ओर शिवसेना दोबारा शिंदे को सीएम बनाना चाहती है। पार्टी का तर्क है कि शिंदे सरकार की नीतियों के कारण ही महायुति का रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा है। इस बीच शिंदे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई उनके आवास वर्षा या कहीं एकजुट न हों।

288 में से 230 सीटें जीती महायुति

बता दें, एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल है। विधानसभा चुनाव में इस खेमे को झटका लगा है। 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में गठबंधन केवल 46 सीटें जीत सकी है। इसके विपरीत भाजपा के नेतृत्व में महायुति गठबंधन 230 सीटें जीती है। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×