मिजोरम में कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत
मिजोरम के सेरछिप जिले में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
10:35 PM Apr 03, 2022 IST | Desk Team
मिजोरम के सेरछिप जिले में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सेरछिप के पुलिस अधीक्षक स्टीफन लालरिनावमा ने कहा कि यह दुर्घटना शनिवार तड़के छिंगछिप गांव के पास हुई जब चार लोग ख्वाजावल जिले के लुंगटन गांव से राजधानी आइजोल की ओर जा रहे थे।
Advertisement
दुर्घटना के कारण जानने में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा कि कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से उनके शव सड़क से लगभग 180 मीटर नीचे बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतकों की पहचान लुंगटन ग्राम परिषद के उपाध्यक्ष आर लालडिंगलियाना (33), तलंगसियामा (42) जबकि रिपब्लिक वेन्थालंग के लालसांगलियाना (47) और पी सी लालरेमरुता (47) के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
Advertisement