For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश और ओले गिरे

16 जनवरी तक बारिश की संभावना, राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी

02:38 AM Jan 13, 2025 IST | Himanshu Negi

16 जनवरी तक बारिश की संभावना, राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी

राजस्थान में कड़ाके की ठंड  कई जिलों में बारिश और ओले गिरे

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे राजस्थान में कड़ाके की ठंड हो रही है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। कई जिलों में घना कोहरा की मोटी चादर भी छाई रहेगी। जिससे राजस्थान में आगामी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

16 जनवरी तक हो सकती है बारिश

राजस्थान में बारिश रुकने की संभावना नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 16 जनवरी तक राजस्थान में बारिश की संभावना है साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। बारिश होने के कारण तापमान में भी 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×