W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राशन कार्ड में Dutta की जगह लिखा Kutta तो भड़का शख्स, अधिकारी के सामने भौंकने लगा

आधार कार्ड या राशन कार्ड में कभी-कभी कुछ जानकारी में गड़बड़ी हो जाती है। कभी नाम गलत हो जाता है तो कभी पता गलत हो जाता है लेकिन इस बार एक शख्स के राशन कार्ड में ऐसी गड़बड़ी हुई कि वो अपना आपा ही खो बैठा। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को कुत्तों की तरह भौंकते हुए देखा जा सकता है।

11:50 AM Nov 20, 2022 IST | Desk Team

आधार कार्ड या राशन कार्ड में कभी-कभी कुछ जानकारी में गड़बड़ी हो जाती है। कभी नाम गलत हो जाता है तो कभी पता गलत हो जाता है लेकिन इस बार एक शख्स के राशन कार्ड में ऐसी गड़बड़ी हुई कि वो अपना आपा ही खो बैठा। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को कुत्तों की तरह भौंकते हुए देखा जा सकता है।

राशन कार्ड में dutta की जगह लिखा kutta तो भड़का शख्स  अधिकारी के सामने भौंकने लगा
Advertisement

आधार कार्ड या राशन कार्ड में कभी-कभी कुछ जानकारी में गड़बड़ी हो जाती है। कभी नाम गलत हो जाता है तो कभी पता गलत हो जाता है लेकिन इस बार एक शख्स के राशन कार्ड में ऐसी गड़बड़ी हुई कि वो अपना आपा ही खो बैठा। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को कुत्तों की तरह भौंकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर कोई भी व्यक्ति सड़क पर इस तरह की हरकत क्यों करेगा। दरअसल हुआ यूं  कि इस शख्स के राशन कार्ड  में गलत नाम छपकर आ गया। आपको भी ये जानकर झटका लग सकता है कि शख्स का नाम दत्ता था लेकिन गलती से इसकी जगह कुत्ता लिख दिया।’द’ शब्द की जगह ‘क’ आने से अर्थ का अनर्थ ही हो गया। यही वजह थी कि शख्स भड़क गया और अफसरों के सामने कुत्तों की तरह भौंकने लगा। महज 46 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस शख्स की हालत पर हंसते नजर आए तो कुछ ने इस गलती के लिए संबंधित अधिकारियों से माफी मांगने की बात कही।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×