लॉक अप के शो में प्रिंस नरूला के किरदार का हुआ खुलासा, ट्रॉफी नहीं बल्कि हाथ लगी ऑल्ट बालाजी की सीरीज!
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का शो लॉक अप का कल आखिकार सफर खत्म हो गया। 70 दिनों के अत्याचारी खेल ‘लॉक अप’ का फाइनली समापन हो चुका है। इस शो का यह पहला सीजन ही जबरदस्त हिट रहा हैं।
12:56 PM May 08, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का शो लॉक अप का कल आखिकार सफर खत्म हो गया। 70 दिनों के अत्याचारी खेल ‘लॉक अप’ का फाइनली समापन हो चुका है। इस शो का यह पहला सीजन ही जबरदस्त हिट रहा हैं। और इस रियलिटी शो ने अपने पहले ही सीजन में जमकर सुर्खियां भी बटोरी हैं। वही शो को कल यानी शनिवार को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया। जहां कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने लॉक अप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वहीं लॉक अप के टॉप 6 फाइनलिस्ट में प्रिंस नरूला का नाम भी शामिल था, लेकिन प्रिंस का मकसद ट्रॉफी जीतना नहीं बल्कि कुछ और ही था. इसके अलावा शो में प्रिंस के हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है।
Advertisement
लॉक अप शो में प्रिंस नरूला का था अहम किरदार
दरअसल, प्रिंस नरूला लॉक अप शो के मजबूत दावेदार के तौर पर देखे जा रहे थे। और प्रिंस ने बाकी सारे कंटेस्टेंट को काफी तगड़ा कम्पटीशन भी दिया था। वही प्रिंस की शो में एंट्री शो के मिड में हुई थी। और प्रिंस के शो में आने के बाद बाकी सारे कंटेस्टेंट की मुश्किलें काफी बढ़ गयी थी। और प्रिंस ने मिड सीजन में आने के बाद भी टॉप 6 फाइनलिस्ट के लिस्ट में शामिल हुए थे। लेकिन प्रिंस को लेकर दर्शकों और खुद शो के कंटेस्टेंट को झटका तब लगा जब कंगना ने बताया की फिनाले में आकर भी प्रिंस फिनाले का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, प्रिंस नरूला को शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि बाकी कंटेस्टेंट के लिये शो में मुश्किल खड़े करने आये थे।
वही प्रिंस ने शो में एंट्री लेने के बाद से ही शो में और जान डाल दी थी। प्रिंस लगातार चर्चा में भी बने रहते थे। साथ ही उन्होंने अपना काम पूरी शिद्दत के साथ किया। और शायद इसी लिए शो की ट्राफी न हासिल करने के बाद भी प्रिंस पूरे शो के हीरो बन चुके हैं। वही प्रिंस ने हमेशा की तरह ही इस शो में दर्शकों का एक बार फिर दिल जीत लिया। हालांकि इस शो में प्रिंस नरूला के हाथ एक बड़ा जैकपॉट भी लगा है। प्रिंस नरूला को शो में अपना काम अच्छे से करने पर बालाजी टेलीफिल्म्स की तरफ से एक प्रोजेक्ट ऑफर किया गया। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि प्रिंस बालाजी के किस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।
Advertisement