Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रद्धा हत्याकांड पर आगबबूला हुए संजय राउत, बोले-खुलेआम सूली पर लटका दो

ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। 

11:48 AM Nov 17, 2022 IST | Desk Team

ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। 

दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। ये मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। अब इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेता कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही उतरना पड़ेगा। बता दें कि संजय राउत हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमन पूनावाला  ने पांच महीने पहले अपनी महिला मित्र श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। लड़की के पिता की शिकायत के बाद इस मामले का खुलासा हो पाया था।  

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है श्रद्धा पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जिनसे पता चला है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे। इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में भी देखीं। इस केस में अभी तक ठोस सूबूत नहीं मिल पाए हैं जिसके चलते जांच जारी है। पुलिस का ये भी कहना है कि आफताब बार बार गुमराह कर रहा है। दिल्ली पुलिस महरोली जंगलो में लगातार जांच कर रही है । पुलिस को अबतक बारह हड्डियो बरामद हुई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article