Pakistan: पाकिस्तान में हुआ भारी विस्फोट! बलूचिस्तान प्रांत में फटा बम, 8 लोग हुए घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
05:26 PM Sep 08, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
आतकंवादी अलकायदा का गढ़ पाकिस्तान में ही विस्फोट होने शुरू हो गया हैं। दरअसल, यह वाक्या पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बताया जा रहा जहां पर भारी विस्फोट होने से तकरीबन आठ लोग पूरी तरह से घायल हो गए हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी औपचारिक तौर से स्थानीय पुलिस ने सांझा की हैं।
Advertisement
इस विस्फोट पर स्थानीय पुलिस ने कही यह बड़ी बात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है कि विस्फोटक घटना बुधवार रात क्वेटा के मेकोंगी रोड पर हुई जब मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्ति ने एक दुकान पर हथगोला फेंक दिया। हमले में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि धमाके से दुकान के शीशे टूट गए। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Advertisement
Advertisement