india-news
CAA के खिलाफ कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, यूपी , कर्नाटक व बिहार में हिंसा, तीन लोगों की मौत
<p>संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ देश के कई शहरों में बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करते हुए छात्रों समेत हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किये। इस दौरान कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी। देशभर में सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया।</p>07:15 PM Dec 19, 2019 IST