west-bengal
अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर क्यों चला बुलडोजर? चर्चा में KMC की कार्रवाई, जानें पूरा मामला
कोलकाता के कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। फुटपाथ पर बने बांस के ढांचे और लोहे के गेट को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। KMC के अनुसार, निर्माण से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और केंद्रीय बल तैनात रहे।Amit Kumar 03:51 PM Nov 12, 2026 IST