For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अरुण जेटली का हाल जानने AIIMS पहुंचे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, डॉक्टरों ने बताया हालत स्थिर

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू अरुण जेटली से मुलाकात करने शनिवार को एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली।

05:39 AM Aug 10, 2019 IST | Desk Team

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू अरुण जेटली से मुलाकात करने शनिवार को एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली।

अरुण जेटली का हाल जानने aiims पहुंचे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू  डॉक्टरों ने बताया हालत स्थिर
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को दिल की धड़कन तेज होने और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जिसके बाद आज (शनिवार को) उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू जेटली से मुलाकात करने एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली।  जिसके बाद  डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को सूचित किया कि अरुण जेटली उपचार का जवाब दे रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है।
Advertisement
Advertisement
बता दें कि जेटली इस वक्त ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर उन पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं। एम्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “अरुण जेटली को आज सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह आईसीयू में हैं जहां विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है।”
‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ होने का अर्थ है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है। जेटली (66) को सुबह करीब 10 बजे कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जेटली का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।
इनके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिहं राठौड़, सुधांशु त्रिवेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और योग गुरु बाबा रामदेव भी अस्पताल पहुंचे। सूत्रों ने बताया, उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। एंडोक्रायनोलॉजिस्ट, हृदयरोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
बता दें कि इसी साल मई में उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेटली ने अपने स्वास्थ्य कारणों से 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पिछले वर्ष 14 मई को जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ था। अप्रैल 2018 से ही उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया था और 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे थे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×