कांग्रेस का पंजाब में आप के साथ गठबंधन ये उनकी पार्टी का निर्णय : राघव चड्ढा
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई ऐसे में देश में दो गठबंधन का सामने आता है
08:51 PM Jul 23, 2023 IST | Deepak Kumar
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई ऐसे में देश में दो गठबंधन का सामने आता है एनडीए और विपक्षी एकता का इंडिया . ऐसे में प्रश्न यह उठता है क्या विपक्षी दल आपस में एक दूसरे के साथ सही ताल – मेल बैठा पाएंगे। क्योकि बहुत से जगह विपक्षी दलों के कुछ दल आपस में मजबूत स्थिति में है जैसे पंजाब में आप और कांग्रेस दोनों ही जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते है। ऐसे में कहा और क्या होगा गठबंधन का ये तो भविष्य में पता चलेगा।
Advertisement
गठबंधन पर फैसला करना कांग्रेस पर निर्भर
आप आदमी पार्टी नेता और राजयसभा ने सांसद राघव चड्ढा रविवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ एकजुट मोर्चे के नेताओं के चल रहे प्रयास के बीच पंजाब की कांग्रेस इकाई द्वारा गठबंधन पर आपत्ति जताए जाने के बाद पार्टी के साथ गठबंधन पर फैसला करना कांग्रेस पर निर्भर है। राघव चड्ढा ने कहा, “इस पर फैसला कांग्रेस और सिर्फ कांग्रेस को लेना है। हम उन्हें इस पर निर्देश देने वाले कौन होते हैं? लेकिन मैं बेंगलुरु में हुई बैठक में मौजूद था। वहां सभी विपक्षी जन प्रतिनिधियों की एक ही राय थी कि देश को बचाने के लिए हमें इन तीन महत्वपूर्ण शब्दों, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा, मतभेद और मनमुटाव को दरकिनार कर एक साथ आना होगा। नेता ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और सत्तारूढ़ सरकार को हटाने पर जोर दिया।
आज देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा
उन्होंने कहा, “आज देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। देश एक अक्षम और निर्दयी सरकार के हमले से बचने की कोशिश कर रहा है। इसलिए हम सब देश को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। 1977 में भी यही हुआ था, आज भी वही तानाशाही सरकार देश पर राज कर रही है और इसे हटाना होगा। इस बीच, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने ‘इंडिया ‘ गठबंधन में आप को शामिल करने को ‘अस्वीकार्य’ बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने उनकी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया है और उनके एक नेता ओपी सोनी को जबरन जेल में डाल दिया गया है।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “पंजाब कांग्रेस इकाई पूरी तरह से आप के साथ गठबंधन के खिलाफ
इसके अलावा, पंजाब एलओपी और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, “पंजाब कांग्रेस इकाई पूरी तरह से इसके (आप के साथ गठबंधन) के खिलाफ है… मैं सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलूंगा और उनसे उनके के साथ गठबंधन नहीं करने का अनुरोध करूंगा। हम अतीत में उनके साथ गठबंधन में नहीं थे और भविष्य में भी नहीं रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन का नाम India (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) रखा गया है।
Advertisement