For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर खुश होकर इस पाकिस्तानी युवक ने बांटी मिठाईयां, जानें VIDEO में क्या कहा?

भारत ने 23 अगस्त को इतिहास रच दिया।बता दें चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद पर कदम रख लिया। भारत ने चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद के दक्षिणी धुव्र पर अपने लैंडर की लैंडिंग करवा दी। जिसकी खुशी न सिर्फ भारत ने बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी मनाई है।इसी बीच पाकिस्तान में आबिद अली नाम का एक शख्स है, जो खुद को पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन मानता है।

01:32 PM Aug 26, 2023 IST | NAMITA DIXIT

भारत ने 23 अगस्त को इतिहास रच दिया।बता दें चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद पर कदम रख लिया। भारत ने चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद के दक्षिणी धुव्र पर अपने लैंडर की लैंडिंग करवा दी। जिसकी खुशी न सिर्फ भारत ने बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी मनाई है।इसी बीच पाकिस्तान में आबिद अली नाम का एक शख्स है, जो खुद को पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन मानता है।

चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर खुश होकर इस पाकिस्तानी युवक ने बांटी मिठाईयां  जानें video में क्या कहा
भारत ने 23 अगस्त को इतिहास रच दिया।बता दें चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चांद पर कदम रख लिया। भारत ने चंद्रयान-3 मिशन के तहत चांद के दक्षिणी धुव्र पर अपने लैंडर की लैंडिंग करवा दी। जिसकी खुशी न सिर्फ भारत ने बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी मनाई है।इसी बीच पाकिस्तान में आबिद अली नाम का एक शख्स है, जो खुद को पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन मानता है। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के पूरा होने पर मिठाइयां बांटी।
Advertisement
आज वो दिन है, जिसको में सेलिब्रेट करना चाहता हूं-पाकिस्तानी शख्स
आपको बता दें पाकिस्तानी शख्स आबिद अली की वीडियो को यूट्यूबर शोएब चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल दी रियल एंटरटेनमेंट पर पोस्ट की है। आबिद अली कहते हैं कि मैं परिवार के साथ बिजी रहता हूं, लेकिन आज वो दिन है, जिसको में सेलिब्रेट करना चाहता हूं। हमारा पड़ोसी मुल्क चांद पर पहुंच गया है, ये बहुत खुशी की बात की है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की सरकार को भी भारत जैसे मून मिशन को करने की बात कही।  उन्होंने कहा कि जब आप मिसाइल बनाकर बराबरी करते है तो ऐसे मून मिशन भी करना चाहिए।
सफलतापूर्वक पूरा होने पर दुनिया के कई बड़े देशों ने बधाई दी
Advertisement
दरअसल, भारत की चंद्रयान-3 मून मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने पर दुनिया के कई बड़े देशों ने बधाई दी, जिसमें रूस, ब्रिटेन, अमेरिका शामिल है। आपको बता दें कि भारत दुनिया का ऐसा एकमात्र देश बन गया है, जिसने चांद के दक्षिणी धुव्र पर लैंड किया है। हालांकि, रूस ने भी लूना-25 के मदद दक्षिणी धुव्र 21 अगस्त को दक्षिणी धुव्र पर लैंड करने की कोशिश की लेकिन उनका लैंडर क्रैश कर गया।
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×