W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन 5 महीने बाद आए जेल से बाहर, HC ने भूमि घोटाले में दी बेल

05:14 PM Jun 28, 2024 IST | Yogita Tyagi
झारखंड के पूर्व cm हेमंत सोरेन 5 महीने बाद आए जेल से बाहर  hc ने भूमि घोटाले में दी बेल

उच्च न्यायालय द्वारा भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सोरेन के जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने उनका स्वागत किया और नारे लगाए। सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

  • हेमंत सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया
  • उच्च न्यायालय द्वारा भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दी गई
  • जेल से बाहर आते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने उनका स्वागत किया

रिहाई के बाद पिता का लिया आशीर्वाद



अधिकारी ने कहा, ‘‘कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल से रिहा कर दिया गया।’’ जेल से रिहा होने पर सोरेन लोगों की ओर हाथ हिलाते और अपने पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते दिखे। इससे पहले दिन में न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दे दी।

50,000 रुपये के जमानत बांड पर मिली बेल



न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय द्वारा पारित आदेश में कहा गया, याचिकाकर्ता को 50,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने पर जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया जाता है।’ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×