For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ सदस्यों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब हर पर्व, त्यौहार बड़े उत्साह, उमंग व जोश से मनाता रहा है। गत्दिनों ब्रह्माकुमारीज सैंटर पीतम पुरा की प्रमुख प्रभा दीदी ने शाखा सदस्यों को राखी बांधी।

11:30 PM Aug 30, 2023 IST | Kiran Chopra

वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब हर पर्व, त्यौहार बड़े उत्साह, उमंग व जोश से मनाता रहा है। गत्दिनों ब्रह्माकुमारीज सैंटर पीतम पुरा की प्रमुख प्रभा दीदी ने शाखा सदस्यों को राखी बांधी।

ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ सदस्यों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब हर पर्व, त्यौहार बड़े उत्साह, उमंग व जोश से  मनाता रहा है।  गत्दिनों  ब्रह्माकुमारीज सैंटर पीतम पुरा की प्रमुख प्रभा दीदी ने शाखा सदस्यों को राखी बांधी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि-यह पावन पर्व प्रेम-प्यार, सद्भावना से विश्व परिवार को जोड़कर सबको निरोग बनाता हुआ खुशियां प्रदान करता है। मन, वचन, कर्म और स्वप्न में भी पूर्ण पवित्रता को अपनाएं तभी हमारा जीवन सार्थक है। शुभ संकल्पों के साथ उन्होंने सदस्यों व क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा को रक्षा सूत्र बांधे। प्रेरक प्रसंगों से  सादा जीवन उच्च विचार अपनाने की शिक्षाएं भी दी। चेयरपर्सन  ने कहा-आज बड़ा शुभ दिवस है। एक-तरफ भारत का चन्द्रयान-3 सफल हुआ तो दूसरी तरफ ब्रह्माकुमारीज बहने राखी बांधकर विश्वबन्धुत्व का कल्याणकारी संदेश दे रही हैं। यह ऐसा संस्थान है जहां प्रेम-व्यवहार व कर्म योग से ईश्वर से जुडऩे का साधन मिलता है।  राजयोगिनी सुनीता दीदी, उषा दीदी, समाजसेविका अनिता भाटिया,  ब्रह्माकुमार प्रतीक ने भी सदस्यों को तिलक लगाकर, ईश्वरीय सौगात, साहित्य व मिष्ठान्न प्रसाद देने में योगदान दिया। शाखा में सर्वप्रथम ढ़ोल नगाड़ों, गीत-संगीत की मधुर धुनों से सदस्यों का स्वागत हुआ। तीन माह पश्चात शाखा खुलने से  सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kiran Chopra

View all posts

Advertisement
×