For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजनाथ सिंह ने लगाया पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफलता का आरोप, AAP का कटाक्ष- कहा "मणिपुर जल रहा है"

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है,

11:39 AM Jun 25, 2023 IST | Desk Team

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है,

राजनाथ सिंह ने लगाया पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफलता का आरोप  aap का कटाक्ष  कहा  मणिपुर जल रहा है
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है,  चड्ढा ने कहा, मुझे लगता है कि राजनाथ सिंह को पंजाब के बारे में गलत जानकारी मिली है। पंजाब में आप-भगवंत मान सरकार के तहत कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पिछले कुछ दशकों की तुलना में काफी बेहतर है।आप नेता ने केंद्रीय मंत्री को मणिपुर में हिंसा की भी याद दिलाई, जो भाजपा शासित राज्य है।
Advertisement
दिल्ली में अपराध का ग्राफ तेजी से  बढ़ रहा है
आप सांसद चड्ढा ने कहा, मैं रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह देखें कि मणिपुर जल रहा है, लाखों लोग बेघर हैं और हजारों लोग मारे गए हैं। इसलिए अन्य राज्यों की ओर इशारा करने से पहले इसकी जिम्मेदारी लें। राजनाथ सिंह पर हमला बोलते हुए चड्ढा ने दिल्ली में हाल की हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में कानून-व्यवस्था और पुलिस केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। यहां हर दिन हत्या, बलात्कार और डकैती होती है। दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब
Advertisement
राजनाथ सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में कहा, पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही। कानून-व्यवस्था संभालने की पहल करना सरकार का मुख्य काम है, लेकिन यह सरकार विफल रही। आप सांसद ने तर्क दिया, भाजपा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दिल्ली और मणिपुर दोनों में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब है। दिल्ली में ”बिगड़ती” कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा और आप के नेता एक तरह से जुबानी जंग में लगे हुए हैं। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आती है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×