For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राहुल गांधी बोले- कश्मीरी महिलाओं पर CM खट्टर का बयान RSS के प्रशिक्षण का प्रमाण

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि यह इस बात का प्रमाण है

10:50 AM Aug 10, 2019 IST | Desk Team

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि यह इस बात का प्रमाण है

राहुल गांधी बोले  कश्मीरी महिलाओं पर cm खट्टर का बयान rss के प्रशिक्षण का प्रमाण
कश्मीरी महिलाओं के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि यह इस बात का प्रमाण है कि आरएसएस का प्रशिक्षण एक व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है।
Advertisement
Advertisement
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कश्मीरी महिलाओं के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी निंदनीय है। यह दिखाता है कि आरएसएस का वर्षों का प्रशक्षिण एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिला कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।’’

अनुच्छेद 370 : CM खट्टर का विवादित बयान, बोले- अब हम भी ला सकते कश्मीरी बहू

दरअसल, खट्टर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे। उनका इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्मकर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने की ओर था। खट्टर ने शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में कहा, अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं।
हमारे (ओ पी) धनखड़जी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा। गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिला तो वह बिहार से उनके लिये दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने घटते लिंग अनुपात के लिये बदनाम रहा है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×