For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राहुल ने राज्य और केन्द्र सरकार से केरल के बाढ़ प्रभावितों की तुरंत मदद का किया आग्रह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य और केन्द्र सरकार से केरल बाढ़ प्रभावितों को तुरंत मदद मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से उन्हें फिर से उनके पैरों पर खड़ा होने में मदद के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया।

05:25 PM Aug 11, 2019 IST | Shera Rajput

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य और केन्द्र सरकार से केरल बाढ़ प्रभावितों को तुरंत मदद मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से उन्हें फिर से उनके पैरों पर खड़ा होने में मदद के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया।

राहुल ने राज्य और केन्द्र सरकार से केरल के बाढ़ प्रभावितों की तुरंत मदद का किया आग्रह
 कोझीकोड : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य और केन्द्र सरकार से केरल बाढ़ प्रभावितों को तुरंत मदद मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से उन्हें फिर से उनके पैरों पर खड़ा होने में मदद के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया।
Advertisement
राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिलने के बाद ट्वीट किया, ‘यह देखना हृदयविदारक है कि वायनाड के लोग कितना कुछ खो चुके हैं। हम उन्हें उनके पैरों पर फिर से खड़ा होने में अपनी पूरी ताकत के साथ मदद करेंगे।’
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘मैंने भूतानम में कवालापाड़ा का दौरा किया, जहां भूस्खलन हुआ। कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी हैं लेकिन तुरंत और मदद की जरूरत है।’
गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मैंने एम ई एस ममपाड़ कॉलेज राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम राज्य और केन्द्र सरकारों से तुरंत मदद पहुंचाने की अपील करेंगे और हर संभव मदद करेंगे।’
इससे पहले गांधी रविवार दोपहर करीपुर हवाई अड्डे पर उतरने बाद सीधे नीलंबुर जिले के कवालापाड़ा गांव पहुंचे, जहां भूस्खलन से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।
इस दौरान गांधी के साथ केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम रामचन्द्रन और कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल भी थे।
चेन्नीथला ने बताया कि गांधी ने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से गांव में हुई ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ की जानकारी मांगी, जहां चार दिन पहले हुए भूस्खलन में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×