Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सम्राट चौधरी: कांग्रेस ने कभी नहीं किया संविधान का सम्मान

10:38 PM Jun 25, 2024 IST | Abhishek Kumar

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां आपातकाल की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज हम सभी लोकतंत्र की हत्या यानी आपातकाल की बरसी पर इकट्ठा हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया।

Highlights
. सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर पलटवार
. कांग्रेस ने कभी नहीं किया संविधान का सम्मान



सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर पलटवार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को यहां आपातकाल की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज हम सभी लोकतंत्र की हत्या यानी आपातकाल की बरसी पर इकट्ठा हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ दिया लेकिन, जम्मू कश्मीर के लोग धारा 370 हटाने का इंतजार ही करते रहे। सरकार अपने आदेश को भी पूरे देश में लागू नहीं कर सकी। जब नरेंद्र मोदी की सरकार आयी, तो धारा 370 हटाया गया।

Advertisement

कांग्रेस ने कभी नहीं किया संविधान का सम्मान : सम्राट चौधरी

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने इशारों ही इशारों में राजद नेता लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक बिहार के एक नेता कहते थे कि अब राजा के घर राजा नहीं पैदा होगा, लेकिन आज वे राजकुमार और राजकुमारी ही पैदा करने में लगे हैं।न्होंने कहा कि बिहार में चारा घोटाला में मुख्यमंत्री जेल गए, लोकतंत्र शर्मसार हुआ। जिस विधेयक की कॉपी को राष्ट्रपति को भेजा गया, उसकी प्रति एक राजकुमार ने फाड़ दी, क्या यही लोकतंत्र है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने आपातकाल को सिलसिलेवार तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल को आज आने वाली पीढ़ी को बताना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article