Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को लगा झटका, दिग्गज नेता हरमेल धीमान AAP में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी (आप) अपने राजनीतिक पैर धीरे-धीरे पसार रही है। हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता बुधवार को यहां आप में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह भगवा पार्टी की नीति से ‘तंग’ आ गए थे।

02:55 PM Apr 13, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी (आप) अपने राजनीतिक पैर धीरे-धीरे पसार रही है। हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता बुधवार को यहां आप में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह भगवा पार्टी की नीति से ‘तंग’ आ गए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) अपने राजनीतिक पैर धीरे-धीरे पसार रही है। हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता बुधवार को यहां आप में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह भगवा पार्टी की नीति से ‘तंग’ आ गए थे। 
Advertisement
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हरमेल धीमान आप के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। धीमान के साथ हिमाचल प्रदेश से भाजपा के दो अन्य नेता देवराज और जगदीश पवार भी आप में शामिल हो गए हैं।
भाजपा के और नेता जल्द ही आप में होंगे शामिल 
आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के और नेता जल्द ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘धीमान जी हिमाचल प्रदेश में जाना-पहचाना चेहरा हैं। भाजपा की नीति से तंग आकर वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वह पिछले 30 वर्षों से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे।’’  
भाजपा की हिमाचल प्रदेश ईकाई के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे  
उन्होंने कहा कि धीमान इससे पहले भाजपा की हिमाचल प्रदेश ईकाई के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जैन ने कहा कि देवराज हिमाचल प्रदेश में भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि पवार दो बार प्रधान (गांव के प्रमुख) रह चुके हैं और उन्होंने पर्वतीय राज्य में मंडल विकास परिषद तथा जिला परिषद के सदस्य के तौर पर भी काम किया है।उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा से कम से कम 1,000 लोग जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मैं इस संबंध में जल्द ही कसौली जाऊंगा।’’  
जैन हिमाचल प्रदेश में आप के राजनीतिक मामलों के प्रभारी है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होंगे। आप में शामिल होने के बाद धीमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं भाजपा की नीति से तंग आ गया हूं। मैं इस पार्टी में इसलिए शामिल हुआ हूं क्योंकि मैं अरविंद केजरीवाल के काम और विचारधारा से प्रभावित हूं।’’  
आप ने अपनी हिमाचल प्रदेश कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था 
आप ने सोमवार को अपनी हिमाचल प्रदेश कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था और ऐलान किया था कि वह पार्टी के प्रदेश ईकाई के शीर्ष पदाधिकारियों और भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के दल बदलने के बाद, ‘‘जल्द’’ ही इसका पुनर्गठन करेगी। पिछले सप्ताह आप के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना जिले के प्रमुख इकबाल सिंह भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में यहां भाजपा में शामिल हो गए थे। 
ठाकुर ने आप की महिला ईकाई की प्रमुख ममता ठाकुर समेत कुछ और नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल के लिए हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी का संगठन बचाना मुश्किल हो गया है।
Advertisement
Next Article