Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हिमाचल में विकल्प बनकर उभर रही AAP, मनीष सिसोदिया का दावा- 1 हजार लोग होंगे पार्टी में शामिल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता काबिज करने की कवायद तेज करदी है। आये दिन प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

05:17 PM Apr 14, 2022 IST | Desk Team

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता काबिज करने की कवायद तेज करदी है। आये दिन प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता काबिज करने की कवायद तेज करदी है। आये दिन प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा और यह दावा किया कि, जल्द करीब एक हजार लोग आप में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के इतिहास में अभी तक 4 दशकों से कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है। यही कारण है भाजपा उत्तरप्रदेश की तरह हिमाचल में भी सरकार दोहराना चाहती है और आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में प्रदेश के अंदर लोगों को मनाने में जुटी हुई है।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में AAP को विकल्प के रूप में देख रहे लोग 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को लोग विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा हिमाचल में दो तरह के नुकसान झेल रही है और लोगों के बीच उनकी विश्वनीयता नहीं बची है और न ही वह लोगों के लिए कुछ करके दिखा पाएगी। स्कूल, अस्पताल, रोजगार पर पार्टी कुछ कर सकेगी ऐसी लोगों को अब उम्मीद नहीं है।
30 साल पुराने भाजपा नेता हरमल धीमान ने भाजपा पार्टी छोड़ आप में शामिल हुए हैं, उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारी पार्टी में रहकर संभाली हैं। वह अपने साथ 20 अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर शामिल हुए हैं। वहीं ब्लॉक लेवल से करीब एक हजार लोग भी आप में शामिल होंगे क्योंकि इन्हें अब कोई उम्मीद नहीं कि भाजपा कुछ करेगी।
AAP की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई BJP
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आप की लोकप्रियता से घबरा कर ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है जिन्हें हम खुद निकालना चाह रहे हैं। भाजपा के गंभीर कार्यकर्ताओं को भी लग रहा है कि अब यह पार्टी कुछ नहीं करेगी इसलिए वह अब पार्टी छोड़, आप में शामिल हो रहे हैं। दरअसल हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं, इन सीटों में से 44 सीटें भाजपा जीतने में सफल रही जबकि कांग्रेस को केवल 21 सीटें ही मिली थी।
Advertisement
Next Article