Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हॉलीवुड की वंडर वुमन, गैल गडोट ने शाहीन बाग वाली दादी बिलकिस बानो की तस्वीर की शेयर

गैल गडोट ने अपनी जिंदगी की वंडर वीमेन की फोटोज को शेयर किया है। उनकी इस लिस्ट में शाहीन बाग़ वाली दादी भी शामिल है। इन फोटोज को शेयर करते हुए गैल ने #MyPersonalWonderWomen का इस्तेमाल किया।

02:18 PM Jan 01, 2021 IST | News Desk

गैल गडोट ने अपनी जिंदगी की वंडर वीमेन की फोटोज को शेयर किया है। उनकी इस लिस्ट में शाहीन बाग़ वाली दादी भी शामिल है। इन फोटोज को शेयर करते हुए गैल ने #MyPersonalWonderWomen का इस्तेमाल किया।

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोट यानी की वंडर वुमन ने साल 2020 को अलविदा कहने का अपना तरीका ढूंढ निकाला है। गैल इस साल बिताए कुछ यादगार दिनों की फोटोज शेयर कर 2021 में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। इस मौके पर गैल गडोट ने अपनी जिंदगी की वंडर वीमेन की फोटोज को शेयर किया है। उनकी इस लिस्ट में शाहीन बाग़ वाली दादी भी शामिल है। इन फोटोज को शेयर करते हुए गैल ने #MyPersonalWonderWomen का इस्तेमाल किया। 
Advertisement
फोटोज शेयर करते हुए गैल गडोट ने लिखा, ”2020 को अलविदा कहते हुए, मेरी #MyPersonalWonderWomen को मेरा ढेर सारा प्यार। इसमें से कुछ मेरी करीबी हैं जो मेरा परिवार, मेरी दोस्त हैं। कुछ इंस्पायरिंग महिलाएं हैं, जिनके बारे में मुझे जानकार अच्छा लगा और कुछ वो महिलाएं हैं जिनसे मैं भविष्य में मिलने की उम्मीद रखती हूं। हम साथ मिलकर बेहतरीन काम कर सकते हैं। आप भी अपनी वंडर वीमेन को मेरे साथ शेयर करें।”
गैल गडोट द्वारा शेयर की गई फोटोज में उनके साथ काम करने वाली महिलाएं, परिवार की महिलाएं और दोस्त हैं। इसके अलावा शाहीन बाग की 82 वर्षीय दादी बिलकिस बानो का उनकी लिस्ट में होना वाकई बड़ी बात है। 
Advertisement
Next Article