टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राम मंदिर आंदोलन पर भी बने फिल्म ताकि लोगों को पता लगे सच्चाई, साध्वी ऋतंभरा ने कहा

भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा और सभा को संबोधित करने के लिए साध्वी ऋतंभरा शनिवार को उदयपुर पहुंची..

08:49 PM Apr 02, 2022 IST | Desk Team

भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा और सभा को संबोधित करने के लिए साध्वी ऋतंभरा शनिवार को उदयपुर पहुंची..

भारतीय नववर्ष पर उदयपुर में आयोजित होने वाली शोभायात्रा और सभा को संबोधित करने के लिए साध्वी ऋतंभरा शनिवार को उदयपुर पहुंची। जहां प्रताप गौरव केन्द्र हेलिपैड पर संघ पदाधिकारियों और वात्सल्य सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे शिवाजी नगर स्थित होटल वेंकटेश पहुंची। जहां उन्होने वात्सल्य सेवा समिति की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान साध्वी ने मीड़िया से मुखातिब होते हुए कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह राम मंदिर के लिए हुए संघर्ष पर भी फिल्म बननी चाहिए। कश्मीर फाइल्स में कश्मीर में जो हिंदुओं के साथ हुआ, उसका सच दिखाया गया है। वह यहां नव संवत्सर कार्यक्रम में भाग लेने उदयपुर पहुंची थीं। साध्वी ऋतंभरा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि राम के मंदिर के लिए संघर्ष कोई कम नहीं था। इस पर भी फिल्म बनेगी तो लोगों को पता चलेगा कि मंदिर के लिए कैसे संघर्ष किया गया।
यह जख्म 32 साल बाद भी नहीं भरे
‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर ऋतंभरा ने कहाकि इस फिल्म में जो दिखाया गया है वो जख्म 32 साल बाद भी नहीं भरे हैं। पड़ोसियों ने ही उन्हें बेघर किया है। महिलाओं के साथ बलात्कार हुए। जिन लोगों ने कश्मीर की ठंडी वादियों में जीवन जिया है, वे जम्मू में गर्मी में तप रहे हैं। वो टेंटों में बिच्छुओं के दंश झेल रहे हैं। जिन लोगों ने इस त्रासदी को झेला है, वो अपना दर्द बयां करते हुए रो पड़ते हैं। उनकी आंखों से आंसू नहीं रक्त टपकता है।
यूक्रेन संकट पर कही यह बात
साध्वी ने रूस और यूक्रेन संकट पर बात करते हुए इतना कहा कि अमेरिका की फितरत है कि वो दूसरे देशों में जाकर अपना वर्चस्व जमाना चाहता है। सीधे तौर पर यह यूरोप के वर्चस्व की लड़ाई है। आखिर में उन्होंने कहा कि इस देश में जो भी त्रासदी हुई है, उन पर फिल्म बननी चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Next Article