टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'भारत जोड़ो यात्रा' को मिला एक्टर सुशांत सिंह का सपोर्ट, राहुल गांधी संग पैदल यात्रा कर बोले- 'हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब ये महाराष्ट्र जा पहुंची है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री पूजा भट्ट इस यात्रा में शामिल हुई थी। पूजा भट्ट के बाद अब फिल्मी जगत एक बड़े और जाने माने कलाकार सुशांत सिंह भी इस यात्रा से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

03:23 PM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब ये महाराष्ट्र जा पहुंची है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री पूजा भट्ट इस यात्रा में शामिल हुई थी। पूजा भट्ट के बाद अब फिल्मी जगत एक बड़े और जाने माने कलाकार सुशांत सिंह भी इस यात्रा से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

2024 का लोकसभा
चुनाव अभी दूर है लेकिन तमाम पार्टियों ने अभी से इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने
के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में
अपनी जीत दोहराने की कोशिश में है, तो वहीं कांग्रेस ने भी अपनी
भारत जोड़ो यात्रा के जरिए चुनावी
बिगुल फूंक दिया है। बीते कई दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा
में बने हुए है। इस यात्रा में जहां एक तरफ कई लोग जुड़ते जा रहे है, तो वहीं
फिल्मी जगत से भी
 एक के बाद एक लोग इसके समर्थन में उतरते नजर आ
रहे है।  

Advertisement

कांग्रेस नेता
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब ये महाराष्ट्र
जा पहुंची है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री पूजा भट्ट इस यात्रा में शामिल हुई थी।
राहुल गांधी के साथ करीब
10 किमी पैदल यात्रा
करके पूजा ने इस यात्रा को अपना समर्थन दिया, जिनकी तमाम तस्वीरें भी सोशल मीडिया
पर काफी वायरल रही थी। पूजा भट्ट के बाद अब फिल्मी जगत एक बड़े और जाने माने कलाकार
सुशांत सिंह भी इस यात्रा से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

बता दें कि महाराष्ट्र
के नांदेड़ शहर में सुशांत सिंह राहुल गांधी की
भारत जोड़ो यात्रामें शामिल हुए और साथ ही उन्होंने तमाम लोगों के साथ पैदल यात्रा भी की। इतना
ही नहीं, पैदल यात्रा के बाद सुशांत सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। साथ ही
उन्होंने ये भी बताया कि ये उनकी लाइफ की पहली राजनीतिक रैली है, जिसमें वो भाग ले
रहे है।  

रैली को संबोधित
करते हुए सुशांत ने कहा
, ‘मैं इस यात्रा
में शामिल होना चाहता था
, लेकिन मैं इससे
पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ। मैंने सोचा कि यह कांग्रेस
पार्टी का कार्यक्रम है
, क्या मुझे इसमें
शामिल होना चाहिए या नहीं। लेकिन तब मुझे लगा कि यह भारत की यात्रा है
, जो देश को एकजुट होने की बात करती है।

इसके साथ ही सुशांत ने राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘आपने जो रास्ता चुना है वो मुश्किल है, लेकिन अंत
तक आत्मविश्वास नहीं खोना जीत की ओर ले जाएगा।
हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।सुशांत सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद उनकी राहुल गांधी के
साथ तमाम तस्वीरें
सोशल मीडिया पर काफी
वायरल हो रही है।

Advertisement
Next Article