Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूपी चुनाव को लेकर दिल्ली में जारी है भाजपा की बड़ी बैठक, गृह मंत्री शाह, CM योगी समेत अन्य बड़े नेता मौजूद

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेता भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में बड़ी बैठक कर रहे हैं।

02:16 PM Jan 11, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेता भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में बड़ी बैठक कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेता भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में बड़ी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जायगा। कोविड पॉजिटिव हो जाने की वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय नहीं पहुंचे हैं, लेकिन यह बताया जा रहा है कि वो वर्चुअली इस बैठक के साथ जुड़ सकते हैं।
Advertisement
कल भी हुई थी यूपी चुनाव समिति की बैठक 
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य में पहले और दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है , उन सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी। प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तय किए गए नामों पर दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में हो रही बैठक में चर्चा की जा रही है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को 58 और दूसरे चरण के तहत 14 फरवरी को 55 सीटों पर मतदान होना है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए 13 जनवरी को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हो सकती है।
बैठक में यह मंत्री भी है मौजूद 
दिल्ली में जारी बैठक में  गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष, उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा और यूपी भाजपा संगठन महासचिव सुनील बंसल भी बैठक में मौजूद है।  
Advertisement
Next Article