डार्क सर्कल्स से हैं परेशान? तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से हटाएं आंखों के नीचे से काले घेरे
आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे नींद पूरी नहीं होना, पानी की कमी, टेंशन लेना, जेनेटिक समस्या, बढ़ती उम्र, आदि। वैसे महिलाएं तो ये काले घेरे छुपा लेने के लिए मेकअप का सहारा ले लेती हैं, मगर ऐसे में पुरुषों के लिए इनसे निजात पाना थोड़ा मुश्किल होता जाता है।
04:25 PM Apr 25, 2022 IST | Desk Team
आज कल की भागदौड़ भरी लाइफ के चलते ज्यादातर लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिस वजह से शरीर से जुडी कई परेशानी होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स होना बेहद आम हो गया है। वहीं ये डार्क सर्कल्स होना अब सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी समस्या बन गई है।
Advertisement
आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे नींद पूरी नहीं होना, पानी की कमी, टेंशन लेना, जेनेटिक समस्या, बढ़ती उम्र, आदि। वैसे महिलाएं तो ये काले घेरे छुपा लेने के लिए मेकअप का सहारा ले लेती हैं, मगर ऐसे में पुरुषों के लिए इनसे निजात पाना थोड़ा मुश्किल होता जाता है। ऐसे में इन परेशानी से छुटकारा पाने के कुछ घर पर रखी चीजें महिलाएं और पुरुषों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
सबसे पहले तो आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आपको अपनी 8 घंटे की नींद पूरी करनी होगी। इसके अलावा हम आपको आज कुछ आसान घरेलू उपाय बतायेंगे जिनकी मदद से आप आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को आसानी से दूर कर सकते हैं।
टमाटर और नींबू
स्किन जुडी परेशनियों से छुटकारा पाने के लिए टमाटर और नींबू दोनों को ही बेहद लाभकारी बताया जाता है। इन दोनों चीजों के नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए आपको एक चम्मच टमाटर का रस और थोड़ा नींबू का रस मिला लें और आंखों के नीचे लगाकर इसे छोड़ दें और फिर 10 मिनट बाद धो लें।
संतरे का रस
विटामिन सी की खान संतरा स्किन संबंधी दिक्कतों में बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में काले घेरों को दूर करने के लिए आप संतरे का रस लें और उसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आंखों के नीचे से काले घेरे हैट जायेंगे।
आलू
टेनिंग से लेकर त्वचा के काले धब्बों को दूर करने के लिए आलू को सबसे कारगार माना जाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें और इसका जूस निकाल लें अब इसे रूई की मदद से आंखों के नीचे लगा लें। इसके अलावा आप आलू की स्लाइस काटकर भी आंखों के नीच मल सकते हैं। ऐसा एक महीना तक रोजाना करने से आपको फर्क जल्दी ही दिख जाएगा।
खीरा लगाएं
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए खीरा भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको खीरा काटकर उसकी स्लाइस आंखों पर लगभग 15 मिनट के लिए रखकर लेट जाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। इससे आपको न सिर्फ ताजगी मिलेगी बल्कि आपके आंखो के नीचे से काले घेरे भी हल्के होने लगते हैं।
Advertisement