Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana: गृहमंत्री अनिल विज का 'जनता दरबार' रात 1 बजे तक चला, आला अधिकारियों को लगाई फटकार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार एक बार फिर चर्चाओं में आया है। इस बार तो जनता दरबार कुछ इस तरह चला कि दिन से रात के 1 बजे गए लेकिन लोगों की समस्याएँ फिर भी खत्म नहीं हुई।

04:07 PM Dec 19, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार एक बार फिर चर्चाओं में आया है। इस बार तो जनता दरबार कुछ इस तरह चला कि दिन से रात के 1 बजे गए लेकिन लोगों की समस्याएँ फिर भी खत्म नहीं हुई।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार एक बार फिर चर्चाओं में आया है। इस बार तो जनता दरबार कुछ इस तरह चला कि दिन से रात के 1 बजे गए लेकिन लोगों की समस्याएँ फिर भी खत्म नहीं हुई। 17 दिसंबर को शुरू हुआ जनता दरबार 18 दिसंबर तक चला । ये जनता दरबार लगभग 14 घंटे तक चला।    
Advertisement
दरअसल, जनता दरबार में अंतिम शिकायतकर्ता तक की समस्या को सुना जाता है, जनता दरबार में उमड़े हजारों फरियादियों की समस्याओं को खुद गृह मंत्री अनिल विज ने रात  के 1 बजे तक सुना। विज ने जनता दरबार में आई शिकायतों के बाद अलग-अलग जिलों के जिला कप्तानों को कड़े दिशा निर्देश देते हुए फटकार भी लगाई है।साथ ही अधिकारियों को उनके जिलों में आई शिकायतों के समाधान के लिए डेडलाइन भी दी।  
 करनाल एसपी को फोन पर खूब लताडा 
ऐसी ही कुछ शिकायतों में से अहम मुद्दा कैथल में महिलाओं पर हुए एसिड अटैक रहा। मामले में कार्रवाई ना होने पर विज ने कैथल एसपी पर DGP को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।वही करनाल में रेप के मामले के आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर गृह मंत्री ने करनाल एसपी को फोन पर खूब लताडा एसपी से पूछा गया है, कि कार्रवाई क्यों नहीं हुई और जांच करके रिपोर्ट भी मांगी गई। इस जनता दरबार की सबसे खास बात ये रही कि ऐसे ही कई बड़े मुद्दों को उठाया गया। और जिन मामलों पर कार्यवाही नहीं हुई थी। उन मुद्दों पर जल्द एक्शन लेने को कहा। इसके साथ ही कई बड़े आला अधिकारियों को फटकार लगाई।      
Advertisement
Next Article