हाथ में नहीं टिकती सैलरी तो रविवार की रात जरूर ट्राई करें ये अचूक उपाय
बहुत बार ऐसा होता है जब हम ज्यादातर लोगों के मुंह से ऐसा सुन रहे होते हैं कि कब सैलरी आती है और कब खत्म हो जाती है
01:16 PM Nov 22, 2019 IST | Desk Team
बहुत बार ऐसा होता है जब हम ज्यादातर लोगों के मुंह से ऐसा सुन रहे होते हैं कि कब सैलरी आती है और कब खत्म हो जाती है कुछ पता ही नहीं लगता। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने वाले हैं जिसे करके आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
Advertisement
जैसा कि आप और हम सभी जानते हैं कि रविवार का दिन भगवान सूर्य का खास दिन होता है। सूर्य देव यश और वैभव के देवता मानें जाते हैं। सूर्य भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य,सुख-समृद्घि प्राप्ति होती है। ऐसे में आप भी रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा जरूर करें।
इन चीजों के अलावा यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको रविवार के दिन बताए गए इन उपायों को जरूर कर लेना चाहिए। इन उपायों को करने से आपको धन और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। तो आइए जान लें आपको रविवार के दिन क्या करना चाहिए।
रविवार की रात को सोने से पहले एक गिलास दूध का भरकर आप इसे अपने सिरहाने के पास रखें और सो जाएं। बस ध्यान रहे नींद में आपके हाथ से ये दूध गिरना नहीं चाहिए। अगले दिन सुबह में उठकर नित्य क्रिया-क्रम करने के पश्चात स्नान करने के बाद इस दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ी में अर्पित कर दें।
आपको इस उपाया को हर रविवार करना होगा। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा और जीवन में सुख समृद्घि का वास होगा।
Advertisement