Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को भारत की इस कंपनी ने बनाया, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आमतौर पर देखा गया है कि 100 से 200 रुपए तक की चॉकलेट भी लोगों को बहुत महंगी लगती है और उसे खरीदने पर वह फीजूल का खर्चा बताते हैं।

10:53 AM Oct 24, 2019 IST | Desk Team

आमतौर पर देखा गया है कि 100 से 200 रुपए तक की चॉकलेट भी लोगों को बहुत महंगी लगती है और उसे खरीदने पर वह फीजूल का खर्चा बताते हैं।

आमतौर पर देखा गया है कि 100 से 200 रुपए तक की चॉकलेट भी लोगों को बहुत महंगी लगती है और उसे खरीदने पर वह फीजूल का खर्चा बताते हैं। हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही चॉकलेट सुर्खियों में छाई हुई। इस चॉकलेट की कीमत लाखों रुपए की है। यह दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट है। बता दें कि इस चॉकलेट को भारत की मशहूर कंपनी आईटीसी ने बनाया है। 
Advertisement
ट्रिनिटी-ट्रफल्स एक्ट्राऑर्डिनेयर इस चॉकलेट का नाम रखा गया है। बताया जा रहा है कि 4.3 लाख रुपए की एक किलो चॉकलेट की कीमत है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस चॉकलेट का नाम भी दर्ज हो चुका है। 
दुनिया की इस सबसे महंगी चॉकलेट तीन वैरिएंट में बनी गई है। ताहितियन वनीला बीन्स पहले वैरिएंट में है जिसके अंदर टोस्टेड कोकोनट गैनेस को डाला गया है। घाना डार्क चॉकलेट दूसरा वैरिएंट है और इसके साथ जमैका ब्लू माउंटेन कॉफी को मिलाया गया है। एक्सट्रीम वेस्ट स्‍त्रोत तीसरे वैरिएंट में है जो डॉमिनिक डार्क चॉकलेट है। 
फ्रांस के मशहूर शेफ फिलिप कॉन्टिसिनी और फैबेल के मास्टर चॉकलेटियर ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बनाई है। पेस्ट्री ऑफ ड्रीम्स के सह-संस्‍थापक के तौर पर फिलिप वर्तमान में काम कर रहे हैं साथ ही वह प्रमुख पेस्ट्री शेफ भी हैं। 
इस चॉकलेट की बिक्री के लिए हाथ से ही एक लकड़ी का बॉक्स बनाया गया है। 15 ट्रफल्स एक बॉक्स में होंगे और 15 ग्राम का वजन हर ट्रफल का है। इस चॉकलेट के एक बॉक्स की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। 
Advertisement
Next Article