Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड : युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रही है कोरोना की तीसरी लहर, स्वास्थ्य विभाग ने दिए आकड़ें

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे है। सभी राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर महामारी से निपटने के लिए तैयारियां कर रही है।

04:18 PM Jan 12, 2022 IST | Desk Team

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे है। सभी राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर महामारी से निपटने के लिए तैयारियां कर रही है।

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे है। सभी राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर महामारी से निपटने के लिए तैयारियां कर रही है। ऐसे में झारखंड से चौकाने वाली खबर आई है जहां कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित हुए लोगों में सबसे ज्यादा तादाद युवाओं की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 30 से 44 वर्ष आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 34.75 प्रतिशत है, जबकि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 32.60 प्रतिशत है।
Advertisement
बीते 24 घंटे में आए चार हजार से अधिक संक्रमित 
झारखंड में दिसंबर से लेकर अब तक राज्य में जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 20.56 है, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों का प्रतिशत 7.35 है। मरीजों में 14 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों की संख्या 4.72 प्रतिशत है। मंगलवार तक पूरे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 29042 हो गई है। 24 घंटों के दौरान 73309 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 4719 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई।
रांची में आए है सबसे ज्यादा मामले 
राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 1592 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए है वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में 923, रामगढ़ में 232, बोकारो में 194, चाईबासा में 189, देवघर में 173, दुमका में 151, हजारीबाग में 129 और धनबाद में 104 मरीज पाए गए।
राज्य में कोरोना रिकवरी की दर 91.15 प्रतिशत है। पहली लहर से लेकर अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5176 हो गई है।
Advertisement
Next Article