Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव : जेपी नड्डा ने CM केजरीवाल को याद दिलाया झुग्गी वालों को मकान देने का वादा

आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे , अब भाजपा उन वादो को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने में जुटी है।

05:10 AM Feb 06, 2020 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे , अब भाजपा उन वादो को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने में जुटी है।

आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे , अब भाजपा उन वादो को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने में जुटी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को उनका पुराना वादा याद दिलाया, जिसमें वह झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का वादा किया था। 
Advertisement
जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “केजरीवाल जी, आप ने सरकार बनाते ही सभी झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का वादा किया था। मकान देना तो दूर, आप सिर्फ पांच साल तक उनके स्वाभिमान व भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते रहे। अब भाजपा ने संकल्प लिया है, जहां झुग्गी वहीं दो कमरों का मकान देंगे। और मोदी जी जो कहते हैं, वो करते हैं।” 


उत्तर प्रदेश : सीएए, एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन में 35 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ की बात कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली की 376 झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर वहां रहने वाले परिवारों से ‘चुनाव बाद दो-दो कमरों का मकान’ देने का वादा कर रहे हैं। इन झुग्गियों में दो लाख से अधिक परिवारों के दस लाख सदस्य रहते हैं। 
भाजपा झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बता रही है कि भले ही केजरीवाल ने 2015 में किया वादा नहीं पूरा किया मगर मोदी सरकार उनकी झुग्गियों की जगह पर ही पक्का मकान बनाकर देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में झुग्गी-झोपड़ियां भी बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। भाजपा का दावा है कि 2022 तक मोदी सरकार दिल्ली को झुग्गी मुक्त कर देगी। 

Advertisement
Next Article