Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक के इस गांव में भरा पानी, परेशान होने की बजाय लोगों ने जमकर की मस्ती

तबड़तोड़ बारिश होने की वजह से कर्नाटक के कई सारे हिस्से बाढ़ की चपेट में है। मूसलाधार बारिश होने की वजह से करीब 26 हजार लोगों को उनके घरों से बाहर भी निकाला गया है।

01:20 PM Aug 08, 2019 IST | Desk Team

तबड़तोड़ बारिश होने की वजह से कर्नाटक के कई सारे हिस्से बाढ़ की चपेट में है। मूसलाधार बारिश होने की वजह से करीब 26 हजार लोगों को उनके घरों से बाहर भी निकाला गया है।

तबड़तोड़ बारिश होने की वजह से कर्नाटक के कई सारे हिस्से बाढ़ की चपेट में है। मूसलाधार बारिश होने की वजह से करीब 26 हजार लोगों को उनके घरों से बाहर भी निकाला गया है। यहां की स्थिति इतनी बहुत गंभीर बनी हुई है। हाल ही में इन सभी चीजों के बीच कर्नाटक के शहर बेलागवी से एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां पर यालागावी गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के पानी में डूबने के बाद लोग दुखी होने के  बजाय उसी बाढ़ के पानी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर काफी ज्यादा हैरान भी हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हम लोग किसी भी हालात में अपनी खुशी ढूंढ ही लेते हैं। 
Advertisement

बाढ़ के पानी में भी खूब नाची पब्लिक

इस बाढ़ के पानी में नच रहे लोगों में छोटी से बड़ी उम्र के सभी लोग मौजूद है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने 7 अगस्त के दिन शेयर किया था। आप भी देखें कैसे पब्लिक डीजे पर कैसे जमकर नाच रही है। कई सारे लोग तो इतने ज्यादा जोश में है कि वो एक-दूसरे के  ऊपर चढ़कर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों ने कहा इसे रेन डांस कहते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कुछ इस तरह के कमेंट्स…

जरूरी बात खबर लिखे जाने तक इस वायरल वीडियो को 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 16 हजार से ज्यादा लाइक्स और 468 ट्वीट मिल चुके हैं।
Advertisement
Next Article