'लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारूकी ने शेयर की मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक फोटो, फैंस को लगा तगड़ा झटका
जहां शो में मुनव्वर फारुकी का नाम अंजलि अरोड़ा और सायशा के साथ जोड़ा जा रहा था। अब मुनव्वर ने शो के बाहर आते ही किसी और लड़की के साथ फोटो सामने आ गई है, इस फोटो में दोनों रोमांटिक अदांज में सेल्फी लेते नजर आ रहे है, इस फोटो ने फैंस को बुरी तरह से कनफ्यूज कर दिया है
कंगना रनौत के
रिएलिटी शो ‘लॉक अप‘ को जीतने के बाद स्टैंडअप कमीडियन मुनव्वर
फारूकी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। लॉक अप के पहले सीजन का विनर बनने
के बाद जैसे ही मुनव्वर अपने घर डोंगरी
पहुंचे, तो लोगों ने जोरदार
स्वागत किया। इसी बीच जहां हर कोई मुनव्वर की जीत का जश्न मनाता नजर आ रहा है इसी
बीच मुनव्वर की लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस हैरान-परेशान हो गए है।
जहां शो में
मुनव्वर का नाम अंजलि अरोड़ा और सायशा के साथ जोड़ा जा रहा था। अब मुनव्वर ने शो
के बाहर आते ही किसी और लड़की के साथ फोटो सामने आ गई है, इस फोटो में दोनों रोमांटिक अदांज में सेल्फी लेते नजर आ
रहे है, इस फोटो ने फैंस को बुरी
तरह से कनफ्यूज कर दिया है कि ये मिस्ट्री गर्ल आखिर कौन हैं?
बता दें कि
मुनव्वर फारूकी के शो जीतने के बाद एक पार्टी रखी गई थी उसी पार्टी में इस
मिस्ट्री गर्ल को स्पॉट किया गया है। पार्टी से कई वीडियो भी सामने आए हैं,
जहां दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। पूरी
पार्टी में इस मिस्ट्री गर्ल को मुनव्वर के अगल-बगल ही देखा गया। इस बारे में
पैपराजी ने जब मुनव्वर से सवाल पूछे, तब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
हालांकि अब
मुनव्वर ने खुद अपनी इंस्ट्रा स्टोरी पर इस लड़की के साथ फोटो शेयर की है। हालांकि
फोटो में लड़की का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है क्योंकि एक हर्ट इमोजी से मुनव्वर
ने उसके चेहरे को छिपा दिया है। इस फोटो पर मुनव्वर ने ‘बबली-बबली तेरा नी मैं’ लिखा है और साथ में लवर सॉन्ग भी चल रहा है।
दरअसल, मुनव्वर लॉकअप के अदंर अंजलि के काफी क्लोज थे
लेकिन उन्होंने ये हिंट भी दिया था कि शो के बाहर भी उनकी एक गर्लफ्रेंड है।
मुनव्वर जब भी अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते तो वह उसे बब्बी कहकर पुकारते थे। तो
इसका मतलब साफ है कि फोटो में नजर आने वाली लड़की और कोई नहीं बल्कि मुनव्वर की
गर्लफ्रेंड नाजिल उर्फ बबली हैं।
मुनव्वर और इस लड़की
की फोटो देखकर सबसे ज्यादा मुंजालिक के फैंस निराश हुए है। शो में जिस तरह से
मुनव्वर और अंजलि के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी। उसे देखने के बाद फैंस
अंजलि और मुनव्वर को साथ देखना पसंद कर रहे थे, लेकिन मुनव्वर के बाहर आते ही गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर
करने से फैंस काफी ज्यादा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।