Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में एक ही बिल्डिंग के लगातार पांच फ्लोर की गिरी छतें, कई लोगों घायल, बचाव अभियान जारी

शनिवार दोपहर मुंबई के नवी मुंबई इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने जाने की वजह से हड़कर मच गया। जानकारी के मुताबिक कि इस इमारत के हॉल एरिया का पूरा हिस्सा गिरा..

06:20 PM Jun 11, 2022 IST | Desk Team

शनिवार दोपहर मुंबई के नवी मुंबई इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने जाने की वजह से हड़कर मच गया। जानकारी के मुताबिक कि इस इमारत के हॉल एरिया का पूरा हिस्सा गिरा..

शनिवार दोपहर मुंबई के नवी मुंबई इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने जाने की वजह से हड़कर मच गया। जानकारी के मुताबिक कि इस इमारत के हॉल एरिया का पूरा हिस्सा गिरा है। हैरानी की बात ये है कि इमारत के पांच मंजिला तक हॉल एरिया के सभी फ्लोर की छत गिर गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।  अभी तक इमारत में से 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी कुछ लोगो के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 
Advertisement
छठी मंजिल का स्लैब अचानक से ढह गया और वो पांचवे फ्लोर पर जा गिरा
जानकारी के अनुसार  नवी मुंबई के नेरूल इलाके में जिमी पार्क नाम की एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब अचानक से ढह गया और वो पांचवे फ्लोर पर जा गिरा जिससे एक के बाद एक नीचे की मंजिल तक स्लैब गिरते चले गए।  हादसे में कई फ्लैटों की छत के स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नेरुल के डीवाई पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया है।
लॉबी का काम चल रहा 
मिली खबर के अनुसार ऊपरी मंजिल पर लॉबी का काम चल रहा था लेकिन इसी बीच लॉबी का पूरा हिस्सा ढह गया और फिर नीचे की तरफ एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ढहते चले ग्यास की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि सिर्फ एक शक्श मलबे में अब भी दबा है उसके लोकेशन को ट्रेस किया गया है, जल्द ही उसे भी रेस्क्यू किया जाएगा।

Gorakhpur News: सीएम योगी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, लापरवाही के कारण मचा हाहाकार! जानें- पूरा मामला

Advertisement
Next Article