NZ vs SA: विश्व कप इतिहास में मार्टिन गप्टिल अजीब तरीके से आउट होने वाले बने नौवें खिलाड़ी
बर्मिंघम में बीते बुधवार आईसीसी विश्व कप 2019 का 25वां मैच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला गया। इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल
08:43 AM Jun 20, 2019 IST | Desk Team
बर्मिंघम में बीते बुधवार आईसीसी विश्व कप 2019 का 25वां मैच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच में खेला गया। इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने एक नया अनोखा रिकॉर्ड बनाया।
Advertisement
विश्व क 2019 में पहली बार इस तरह से कोई खिलाड़ी आउट हुआ है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हिट विकेट आउट हो गए थे और जिसे देखकर सब हैरान रह गए।
मार्टिन गप्टिल हुए अजीबोगरीब ढंग से आउट
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल हिट विकेट आउट हो गए थे।
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेलुुवायो 15वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर गप्टिल ने पुल शॉट लगाया था लेकिन उनका शरीर बैलेंस नहीं बना पाया और उनका पैर विकेट पर जाकर लग गया।
यहां देखें वीडियो-
हिट विकेट होने वाले विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के भी पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो विश्व कप में हिट विकेट आउट हुए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में गप्टिल ने 59 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। इस मैच में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 4 विकेट विकेट से हराया है।
विश्व कप इतिहास में मार्टिन गप्टिल से पहले हिट विकेट आउट 9 खिलाड़ी हो चुके हैं। विश्व कप का पहला टूर्नामेंट 1975 में खेला गया था और इसमें एक खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुआ था।
इसके बाद 1979 विश्व कप में एक खिलाड़ी हुआ, 1996 विश्व कप में 2 खिलाड़ी हुए, 2003 विश्व कप में 2 खिलाड़ी हुए, विश्व कप 2007 में एक आउट हुआ और विश्व कप 2015 में दो खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए।
Advertisement