टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rajasthan: कांग्रेस का भाजपा पर 50-50! बोली- BJP के लोग फासीवादी, पहन रखा है 'लोकतंत्र का मुखौटा'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में चुनाव होते हैं

07:19 PM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में चुनाव होते हैं

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में चुनाव होते हैं, लेकिन भाजपा में चुनाव नहीं होते क्योंकि इस पार्टी (भाजपा) के लोग ‘‘फासीवादी’’ हैं और उन्होंने सिर्फ ‘‘लोकतंत्र का मुखौटा’’ पहन रखा है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कांग्रेस में नरसिंह राव जी के समय चुनाव हुए, सीताराम केसरी जी के वक्त चुनाव हुए और सोनिया गांधी जी जब अध्यक्ष बनी थीं, तब भी चुनाव हुए थे। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि भाजपा में चुनाव हुए हैं? भाजपा में कब चुनाव होते हैं?’’
Advertisement
कांग्रेस की पूंजी ही यही है कि उसकी हर गतिविधि पर नजर 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘ कब राजनाथ सिंह जी अध्यक्ष बन जाते हैं, कब वह (इस पद से) हट जाते हैं। कब अमित शाह जी (अध्यक्ष) बन जाते हैं, कब वह (इस पद से) हट जाते हैं और कब (जेपी) नड्डा (अध्यक्ष) बन जाते हैं। क्या इस पर कोई चर्चा करता है?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस की पूंजी ही यही है कि उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। भाजपा के लोग फासीवादी हैं, उन्होंने सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहन रखा है और इन लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि हाल में भाजपा के संसदीय बोर्ड में बदलाव किया गया, इसमें से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को हटा दिया गया, ‘‘पर इसके लिए क्या कोई चुनाव हुआ था?’’
कांग्रेस का भाजपा पर तीखा वार, कही यह बड़ी बात
गहलोत ने कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र खतरे में है और आप देख रहे हैं कि क्या स्थिति है। दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि आमजन के लिए महंगाई और बेरोजगारी तथा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) बहुत बड़े मुद्दे हैं, इसलिए इन मुद्दों को लेकर रैली की जाएगी।’’

Maharashtra: NSA अजीत डोभाल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, भगवान गणेश के किए दर्शन

Advertisement
Next Article