INDvsSL: रोहित शर्मा के छक्के से टूटी फैंस की नाक, जाना पड़ा हॉस्पिटल
बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन की शुरुआत भारत के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम पहले ही दिन 252 रनों पर सिमट गई।
05:31 PM Mar 13, 2022 IST | Desk Team
बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन की शुरुआत भारत के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम पहले ही दिन 252 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टीम के लिए 39 रन बना। वहीं टीम के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा इस मैच की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 25 गेंदों पर सिर्फ 15 ही रन बनाए।
Advertisement
रोहित ने इस 15 के स्कोर में ही एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि रोहित का यह एकमात्र छक्का स्टेडियम में बैठे एक फैन को काफी भारी पड़ गया। दरअसल रोहित के इस छक्के ने उसे घायल कर दिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम दूसरे टेस्ट के लिए खचाखच भरा हुआ था। फैंस अपने स्टार बल्लेबाजों को खेलता हुआ देखने के लिए बेताब थे। इसी दौरान छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने पुल करते हुए मिड विकेट की ओर छक्का जड़ा।
यह गेंद सीधे स्टैंड पर 22 साल के फैन की नाक पर लगी। नाक पर काफी गहरा कट था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां एक्स-रे कराने के बाद पता चला कि उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया है। बेंगलुरु के होसमत अस्पताल के डॉक्टर अजीत बेनेडिक्ट रेयान ने बताया, ‘एक्स रे में दिखा कि उनकी नासल बोन फ्रैक्चर हो गई है। इसके साथ-साथ गेंद से आए कट पर टांके भी लगा दिए गए हैं।
Advertisement