जब दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बिना देखे जड़ा तूफानी छक्का,वीडियो हुआ वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया है। वैसे कुछ भी को बीती रात को मुकाबला हाई-वेल्टेज मुकाबला देखने को मिला।
03:10 PM Sep 21, 2020 IST | Desk Team
इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया है। वैसे कुछ भी को बीती रात को मुकाबला हाई-वेल्टेज मुकाबला देखने को मिला। इतना ही नहीं मैच सुपर ओवर तक जा पहुंचा। वैसे दिल्ली कैपिटल्स ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की और यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। इसके अलावा दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने काफी जोरदार पारी खेली,अय्यर ने 32 गेंद पर 39 रन जड़े,जिसमें उन्होंने तीन छक्के मारे थे।
एक छक्का तो श्रेयस ने कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर बिना देखे मारा और यह छक्का इतनी ज्यादा दूर जा निकला कि गेंद ही गुम हो गई। जिसके बाद खेलने के लिए नई गेंद लाई गई। अब श्रेयस के इस धमाकेदार छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने स्पिन बॉल डाली और ये बॉली सीधे श्रेयस अय्यर के बल्ले पर आई। ऐसे में अय्यर नीचे देखते हुए एक जोर का छक्का मारा और यह तूफानी छक्का 99 मीटर का था,उनके इस छक्के को देखते ही बाकी साथी खिलाड़ी तालियां बजाने लगे। बता दें कि कृष्णप्पा गौतम के अगले ओवर में भी श्रेयस अय्यर ने लगातार दो छक्के जड़े।
यहां देखिए श्रेयस अय्यर के छक्के की वीडियो…
Advertisement
मार्कस स्टोइनिस ने पहले धमाकेदार पारी खेली और बाद में आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिए जिससे दिल्ली कैपिटल्स हार के करीब पहुंचने के बावजूद रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ सुपर ओवर में जीतकर इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन में अपना खाता खोला।
दिल्ली कैपिटल्स अंतिम तीन ओवरों में 57 रन जुटाकर आठ विकेट पर 157 रन बनाने में सफल रहा। वहीं इस पारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने पांच विकेट पर 55 रन से उबरकर आठ विकेट पर 157 रन बनाये। जिसके बाद इस मुकाबले में दोनों टीम के बीच सुपरओवर की भिड़ंत हुई और दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी।
Advertisement