इन 3 बेहतर तरीकों से आप भी कर सकते हैं खीरे का कड़वापन दूर, जरूर करें ट्राई
लोग गर्मियों में खीरे का सेवन करते हैं। गर्मी के मौसम में खीरा सलाद में बहुत खाया जाता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में डॉक्टर्स
12:45 PM Aug 06, 2019 IST | Desk Team
लोग गर्मियों में खीरे का सेवन करते हैं। गर्मी के मौसम में खीरा सलाद में बहुत खाया जाता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में डॉक्टर्स भी खीरे खाने की सलाह लोगों को देते हैं। पानी की मात्रा खीरे के अंदर बहुत होती है। इसी वजह से हमारे शरीर के लिए गर्मियों में खीरा बहुत अच्छा होता है।
Advertisement
इतना ही नहीं खीरा डिहाइड्रेशन से भी गर्मियों में बचाता है। विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स खीरे में होते हैं। खीरा कोल्स्ट्रॉल कम करने से लेकर पाचन को सही रखने में बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर देखा गया है कि खीरा खाते हुए कड़वा स्वाद आ जाता है। जिसके बाद मुंह का पूरा स्वाद ही खराब हो जाता है।
हालांकि प्राकृतिक रूप से खीरा कड़वा ही होता है। खीरे को कड़वा करने में कई केमिकल्स जिम्मेदार होते हैं। इसके साथ ही जब खीरे की खेती को सिंचाई ठीक से नहीं मिलती है या फिर तापमान सही नहीं होता उस वजह से भी खीरा कड़वा हो जाता है। खीरे के कड़वेपन को कुछ घेरलू तरीकों से दूर कर सकते हैं। चलिए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं-
1. अगर आप खीरे के कड़वेपन को दूर करना चाहते हैं तो उसके लिए आप खीरे को ऊपर से थोड़ा सा काट लें। ऊपर से काटने के बाद नमक वहां पर लगा लें। उसके बाद खीरे पर इस कटे हुए टुकड़े को गोल-गोल मल लें। ऐसा करने पर उस हिस्से पर झाग निकलना शुरु हो जाएगा। इसी तरह से दूसरे सिरे को भी काट लें और ऐसे ही नमक लगाकर मल लें। उसके बाद आप खीरे को पानी से धोकर काट लें। आप देखेंगे कि खीरे से कड़वापन दूर हो गया है।
2. खीरे से कड़वापन दूर करने का दूसरा तरीका है कि आप खीरे को लंबाई से दो हिस्सों में काट लें। उसके बाद उन दोनों टुकड़ों पर नमक लगा लें और फिर उन्हें एक दूसरे के साथ मल लें। मलते समय उन दोनों में से सफेद झाग निकलती हुई दिखाई देगी। इसे आप 2 से 3 बार करें उसके बाद खीरे को धोकर काट लें। ऐसे करने से खीरे का कड़वापन दूर हो जाएगा।
3. खीरे का कड़वापन दूर करने का तीसरा तरीका है कि आप खीरे के आखिरी सिरे को काट दें उसके बाद फिर आप छिलका उतार लें। काटने से पहले खीरे में फोर्क से कई सारे छेद कर दें ऐसा करने से खीरे का कड़वापन दूर हो जाएगा।
Advertisement