पौधे कटने पर बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल, अब मणिपुर के CM ने बनाया Green Ambassador
मणिपुर में एक छोटी सी बच्ची ने वो कर दिखाया जो आज तक भी कई बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से अब इस छोटी बच्ची को राज्य का Green Ambassador बना दिया गया है।
09:53 AM Aug 09, 2019 IST | Desk Team
मणिपुर में एक छोटी सी बच्ची ने वो कर दिखाया जो आज तक भी कई बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से अब इस छोटी बच्ची को राज्य का Green Ambassador बना दिया गया है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे हो गया। लेकिन आपको बता दें कि इस छोटी बच्ची ने करीब चार साल पहले दो पौधे लगाए थे। लेकिन अफसोस इस बात का जब वह पेड़ बन गया तो उन्हें काट दिया गया। लड़की इसी बात पर खूब रोई।
Advertisement
प्यार करती थी मैं उनसे
इस वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। इसमें इसमें Valentina Elangbam नाम की बच्ची अपने आंसू बहा रही है। ये बच्ची 5 वीं क्लास में पढ़ती है। वो रोते-रोते कह रही हैं कि यहां उन्होंने दो पौधे लगाए थे। लेकिन सफाई की वजह से उन पेड़ों को उखाड़ दिया गया है। इतना ही नहीं बच्ची का कहना है कि वह उन पौधों से बहुत प्यार भी करती थी।
इस वीडियो को जब मुख्यमंत्री ने देखा
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी यह वीडियो देखा है। वो भी इसे देखकर भावुक हो गए। सीएम ने ट्वीट करके कहा कि जब वो पहली कक्षा में थी तब इस बच्ची ने ये दो पेड़ लगाए थे। आज उन पेड़ों को काट दिया गया है इसलिए वो रोए जा रही है। प्रशासन फौरान वहां पहुंचा और बच्ची को सहलाया और उसे कुछ पौधे दिए। अब ये बच्ची राज्य सरकार के ग्रीन मणिपुर मिशन की ग्रीन एंबेसडर है। वैसे आप भी इस बच्ची को कृपया करके फॉलो करें और प्रकृति को बचाएं।
इस छोटी सी बच्ची के माता-पिता सीएम के इस फैसले से बहुत खुश है। वहीं बच्ची की मां का कहना है कि मेरी बेटी को जो सम्मान मिला उसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। मुझे अपनी बच्ची पर बहुत गर्व है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी में प्रकृति को लेकर इतनी ज्यादा रूचि होगी। लेकिन अब हमारा पूरा परिवार उसके हर कदम पर उसका साथ देंगे।
बच्ची को स्कूल में भी सम्मानित किया गया है और उसे और भी पौधे दिए गए हैं जिनसे वो और भी ज्यादा प्यार कर सके।
Advertisement