Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अब इस रोल में आएगा नज़र

स्टइंडीज के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2023 से पहले अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है।

05:03 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

स्टइंडीज के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2023 से पहले अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2023 से पहले अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले किरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स आ रही थी कि आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस पोलार्ड को रिलीज़ कर देगी। लेकिन अब आपसी बात-चित के बाद पोलार्ड ने खुद संन्यास लेने का फैसला किया और इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड ने संन्यास की घोषणा करते हुए एक लम्बा नोट पोस्ट किया. जिसमें लिखा था ‘मुंबई इंडियंस को बदलाव की जरूरत है, अगर मैं अब मुंबई के लिए नहीं खेलता तो मैं खुद को मुंबई के खिलाफ भी नहीं देख सकता- ‘ONCE AN MI ALWAY AN MI’

इस नोट में आगे पोलार्ड ने यह भी बताया की अब वो मुंबई इंडियंस के साथ एक बैटिंग कोच के रूप में जुड़े रहेंगे और साथ में वो यूएई20 में एमआई एमिरेट्स के लिए एक प्लेयर के तौर पर खेलते हुए नज़र आएंगे।

पोलार्ड का आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए प्रदर्शन बेहद ख़राब था। जिसकी वजह से उन्हें कुछ मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे 10वें स्थान पर थी। सीजन खत्म होने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी की मुंबई उन्हें रिलीज कर देगी।

 

आपको बता दें की पोलार्ड ने 2010 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही अपना पहला मुकाबला खेला था। उसके बाद से किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के साथ13 सीजन में 5 बार आईपीएल और 2 बार चैंपियन लीग ट्राफियां जीती। पोलार्ड हमेशा से एक धाकड़ खिलाड़ी के रूप में जाने जाते है जो लम्बी-लम्बी हिट्स लगाते है। पोलार्ड मुंबई के लिए एक बिग मैच प्लेयर रहे है। मुंबई जब भी आईपीएल के फाइनल में पहुंची है पोलार्ड ने अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेली है। जैसे 2010 में पोलार्ड ने 10 गेंदों पर 27 रन बनाए थे, 2013 फाइनल में पोलार्ड ने 30 गेंदों पर 62 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी ,इसके बाद 2015 फाइनल में 18 गेंद पर 36 रन बनाए थे उसके बाद 2019 फाइनल में भी पोलार्ड ने 25 गेंदों पर 41 रन की अहम पारी खेली थी।  मुंबई इंडियंस के लिए पोलार्ड हर डिपार्टमेंट में अपना योगदान देते रहे है फिर चाहे वो बैट से हो, गेंद से हो या फिर फील्डिंग से हो।

पोलार्ड के आईपीएल करियर की बात करें तो, पोलार्ड ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2010 में किया था और वो 2022 तक मुंबई टीम का ही हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई यादगार मैच जीते। उनके नाम आईपीएल के 189 मैचों में 147.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3,412 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक देखने को मिले। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 69 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement
Next Article