84 साल से एक ही कंपनी में कर रहा है काम ये शख्स ,100 साल की उम्र में बनाया world record
आमूमन तौर पर आदमी 60 साल में काम से रिटायर हो जाता हैं या फिर कई नौकरियां बदल चुका होता हैं। भारत में ही देखें तो नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों की समस्या से टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) जैसी दिग्गज आईटी कंपनियां परेशान हैं। लेकिन दक्षिणी ब्राजील का एक शक्स हैं..
02:29 PM Apr 25, 2022 IST | Desk Team
आमूमन तौर पर आदमी 60 साल में काम से रिटायर हो जाता हैं या फिर कई नौकरियां बदल चुका होता हैं। भारत में ही देखें तो नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों की समस्या से टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) जैसी दिग्गज आईटी कंपनियां परेशान हैं। लेकिन दक्षिणी ब्राजील का एक शक्स हैं जो पिछले 84 साल से एक ही कंपनी में काम रहे हैं।अब आप सोचेंगे ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन ये बात सच हैं। जानिए हमारी आज की इस खास रिपोर्ट में…..
Advertisement
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाया नाम
यह कहानी है दक्षिणी ब्राजील के Brusque शहर में रहने वाले वाल्टर ऑर्थमैन की हैं। इतने लंबे समय तक एक ही जगह नौकरी करते-करते इन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवा लिया है। हैरत की बात तो ये है उनकी उम्र 100 साल है और वह पिछले 84 साल से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं। उन्होंने फैब्रिक्स बनाने वाली कंपनी रेनॉक्सव्यू में फैक्ट्री फ्लोर में काम करने से शुरुआत की थी। धीरे-धीरे वह एडमिन में चले गए और अब वह वहां के सेल्स मैनेजर हैं।
शानदार उपलब्धि के बारे में बताते
ऑर्थमैन का नाम अब रिकॉर्ड बुक में शामिल हो चुका है। वह अपनी इस शानदार उपलब्धि के बारे में बताते हैं कि हर किसी को वही काम करना चाहिए जो उन्हें पसंद हो। आपको काम पसंद आना चाहिए। मैंने इसी जज्बे के साथ काम शुरू किया था। आप सिर्फ इस बात के लिए कोई काम नहीं कर सकते कि आप नौकरी कर रहे हैं। ऐसे काम नहीं होता। ऐसे में आप लंबे समय तक एक जगह नहीं टिक पाते।
Advertisement