टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ईद मनाने के दौरान आपस में भिड़े एक विशेष समुदाय के दो गुट, 24 घंटे के भीतर राजस्थान में दूसरी घटना

राजस्थान के नागौर में एक विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए उसके बाद एक दूसरे पर की जमकर पत्थरबाजी की जिससे पास में खड़े आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए

08:47 PM May 03, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के नागौर में एक विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए उसके बाद एक दूसरे पर की जमकर पत्थरबाजी की जिससे पास में खड़े आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए

राजस्थान के नागौर में एक विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए उसके बाद एक दूसरे पर की जमकर पत्थरबाजी की जिससे पास में खड़े आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना ईद की नमाज अदा करने के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
जोधपुर शहर में धारा 144 लागू
जोधपुर में तनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है गई है। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों से दुकानें बंद करवा दी गई। जोधपुर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। 4 मई की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद किया गया है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में असामाजिक तत्वों ने जो कृत्य किया है। वह निंदनीय है। 
समाज कंटकों से सख्ती से निपटा जाएगा। दोनों ही पक्षों में जो धार्मिक भावानाएं भड़काते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर घटना में शामिल किसी भी जाति और धर्म के लोग हो. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  घटना के लिए सीएम गहलोत ने टीम गठित की है। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार और एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर  हवा सिंह घुमरिया टीम में शामिल किया गया है। 
गृह राज्य मंत्री बोले-झंडा फहराने पर होगी कार्रवाई 
गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि त्यौहार के समय इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। ऐसे समय भाजपा राजनीति करती है। यह उनका काम है। स्थिति  नियंत्रण में है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी अधिकारियों की भूमिका चिन्हित करने का समय नहीं है। अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का समय है। किसी के खिलाफ क्या कमी निकलती है। जांच कराई जाएगी। त्यौहार के समय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर एक धार्मिक समुदाय का झंडा फहराने के लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए।

वादा निभाया बेटा घर आया! मां सावित्री से पैदल पहाड़ी चढ़ मिलने पहुंचे सीएम योगी

Advertisement
Advertisement
Next Article