W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ 'यास', पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम. महापात्र ने जानकारी दी है कि चक्रवात यास मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

10:14 PM May 25, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम. महापात्र ने जानकारी दी है कि चक्रवात यास मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ  यास   पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट
Advertisement
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एम. महापात्र ने जानकारी दी है कि चक्रवात यास मंगलवार की शाम को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।  आईएमडी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए ‘रेड कोडेड’ चेतावनी अलर्ट जारी किया है। महापात्र ने कहा, ‘‘उत्तर पश्चिम और बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’
Advertisement
यह उत्तर- उत्तर पश्चिम की तरफ मुड़ सकता है तथा इसकी तीव्रता और अधिक हो सकती है। यह बुधवार की सुबह तक उत्तर ओडिशा में धर्मा बंदरगाह के पास दस्तक दे सकता है।आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा, ‘‘यह बुधवार की दोपहर उत्तर ओडिशा – पश्चिम बंगाल में पारादीप और सागर द्वीप के तटों के बीच धर्मा के नजदीक से भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में गुजर सकता है।’’ इसने बताया कि पारादीप में डोप्लर मौसम रडार से इसकी निगरानी की जा रही है।
Advertisement
चक्रवाती तूफान ‘यास’ के बुधवार सुबह ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा बंदरगाह के पास दस्तक देने की आशंका है। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से लाखों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पड़ोसी राज्य झारखंड ने भी अलर्ट जारी किया है और चक्रवात के प्रभाव के मद्देनजर तैयारी की जा रही है।
Advertisement
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनके प्रशासन ने नौ लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, ओडिशा सरकार का कहना है कि उसने सुरक्षा को देखते हुए तटीय जिलों से दो लाख से अधिक लोगों को निकाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि ‘यास’ के मंगलवार शाम तक बहुत भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की और चांदबाली में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने के छह घंटे पहले और बाद तक इसका गंभीर असर देखने को मिलेगा।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×