For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP में अब तक 11.19 % वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 5.71 % हुआ मतदान

10:34 AM Nov 17, 2023 IST | Jyoti kumari
mp में अब तक 11 19   वोटिंग  छत्तीसगढ़ में 5 71   हुआ मतदान
चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे तक दूसरे चरण में 11.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में 5.71 प्रतिशत मतदान हुआ।
Advertisement

दोनों राज्य में इतनी सीटों पर उतरे उम्मीदवार

Advertisement
230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा और 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। जहां मध्य प्रदेश में सभी सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में हो रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों के लिए मतदान 7 नवंबर को हुआ था।

18,800 से अधिक मतदान केंद्र व्यवस्था की गई

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान रात आठ बजे शुरू हुआ और तीन बजे तक चलेगा, हालांकि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा, छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए 18,800 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Jyoti kumari

View all posts

Advertisement
×