W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

110 वर्षीय सियाराम बाबा ने ली अंतिम सांस, आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़

सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन, आश्रम में शोक की लहर

12:57 PM Dec 11, 2024 IST | Rahul Kumar

सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन, आश्रम में शोक की लहर

110 वर्षीय सियाराम बाबा ने ली अंतिम सांस  आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़
Advertisement

मध्य प्रदेश के निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे अपने प्राण त्याग दिए,जिसके बाद बाबा के सूचना मिलते ही संत सियाराम बाबा के अनुयाइयों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। बाबा के अनुयाई हजारों की संख्यां में अंतिम दर्शन के लिए खरगोन पहुंच रहें हैं। वे आज बुधवार शाम को आश्रम के पास ही नर्मदा नदी किनारे पंचतत्व में विलीन होंगे। उनके निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के आश्रम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने नर्मदा नदी के किनारे एक पेड़ के नीचे तपस्या की थी और बारह वर्षों तक मौन रहकर अपनी साधना पूरी की थी। मौन व्रत तोड़ने के बाद उन्होंने पहला शब्द सियाराम बाबा कहा तो भक्त उन्हें उसी नाम से पुकारने लगे। हर माह दूर-दूर से हजारों भक्त उनके आश्रम में आते है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×