Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजधानी में कोहरे के कारण दिल्ली पहुंचने वाली 15 ट्रेनें लेट

भारत में ठंड अपनी चरम शिखर पर पहुंच चुकी है जिसका असर उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को दिल्ली पहुँचने वाली 15 ट्रेनें लेट रहीं ।

03:32 PM Feb 02, 2022 IST | Desk Team

भारत में ठंड अपनी चरम शिखर पर पहुंच चुकी है जिसका असर उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को दिल्ली पहुँचने वाली 15 ट्रेनें लेट रहीं ।

भारत में ठंड अपनी चरम शिखर पर पहुंच चुकी है जिसका असर उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण बुधवार को दिल्ली पहुँचने वाली 15 ट्रेनें लेट रहीं । जिसकें कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया जिसके चलते कई ट्रेनें 3 घण्टे की देरी से चल रही हैं।देश के कई क्षेत्रों में कोहरे का आलम ये है कि हर रोज कम विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। कई इलाकों में तो विजिबिलिटी केवल 50 मीटर रह गई। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें लेट हैं।
Advertisement
आपको जानकर हैरानी होगी कि बुधवार सुबह दिल्ली आने वाली कुछ ट्रेनें तो 3 घंटे से भी ज्यादा लेट हैं। उत्तर रेलवे के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन 3.30 घंटे लेट है। इसके अलावा ओडिशा के पुरी से नई दिल्ली, बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली ट्रेनें 3-3 घंटे लेट चल रही हैं। इसके साथ ही डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली स्पेशल करीब 2:15 मिनट घंटे लेट है। सहरसा- नई दिल्ली स्पेशल भी 2:15 मिनट घंटे लेट चल रही है। राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली करीब दो घण्टे लेट है। राजेंद्र नगर श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घण्टे लेट चल रही है। प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1:30 घण्टे लेट चल रही है। जबकि नई दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर को जाने वाली 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने तय समय से सात घंटे 55 मिनट की देरी से चल रही है।वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से चलकर हल्दिया को जाने वाली 12444 हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी तीन घंटे 56 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन दोपहर तीन बजकर 20 मिनट के बजाए शाम सात बजकर 16 मिनट पर पहुँचेगी।
दरसअल, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के सर्दी तो कम हुई है मगर कोहरे ने अभी भी काफी समस्याएं खड़ी कर रखी हैं। ट्रेनों के लेट होने से खराब मौसम का अनुमान लगाया जा सकता हैं। इसके साथ ही ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सुबह और शाम के दौरान कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा 3 फरवरी को ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है।
Advertisement
Next Article